नयी दिल्ली, पांच सितंबर राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कोच्चि में निर्माणाधीन स्वदेशी विमान वाहक पोत से कथित रूप से कंप्यूटर उपकरण चुराने के सिलसिले में दो लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।
एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में मुंगेर जिला निवासी सुमित कुमार सिंह और राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी दयाराम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना एवं प्रौद्योगिकी कानून के प्रावधानों के तहत आरोप पत्र दायर किया गया।
यह भी पढ़े | Harish Rao Tested Positive for Coronavirus: तेलंगाना के वित्तमंत्री हरीश राव कोविड-19 से संक्रमित.
उन्होंने बताया कि यह मामला जुलाई से सितंबर 2019 के बीच कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) में निर्माणाधीन स्वदेशी विमान वाहक पोत में अनधिकार प्रवेश करने और उसमें इंस्टॉल प्रोसेसर, रैंडम एक्सेस मेमोरी (रैम) और सॉलिड स्टेट ड्राइव्स सहित महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी का है।
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में स्वदेशी विमान वाहक पोत परियोजना के उप महाप्रबंधक की शिकायत पर यह मामला पहले कोच्चि में एर्नाकुलम सदर के दक्षिण थाने में 16 सितंबर, 2019 को दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़े | वाराणसी: स्वामी अड़गड़ानंद महाराज COVID-19 महामारी से संक्रमित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोन कर जाना हाल.
एनआईए ने इस संबंध में फिर से 26 सितंबर, 2019 को मामला दर्ज किया और केरल पुलिस से इसकी जांच अपने हाथों में ले ली।
पिछले नौ महीने में तमाम राज्यों में विस्तृत और वैज्ञानिक जांच के बाद एनआईए ने दो आरोपी तय किए हैं।
एनआईए के अधिकारी ने बताया कि दोनों को बिहार और राजस्थान में उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया।
दोनों फरवरी से सितंबर, 2019 के बीच विमान वाहक पोत पर पेंटिंग के काम के लिए संविदा पर रखे गए कर्मचारियों में से हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY