देश की खबरें | चंडीगढ़ में कोविड—19 के छह नये मामले सामने आये, संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 440 हुयी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ में मंगलवार को छह नये मामले सामने आये जिसके साथ ही यहां इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 440 हो गयी है । मेडिकल बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है ।
चंडीगढ, 30 जून, केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ में मंगलवार को छह नये मामले सामने आये जिसके साथ ही यहां इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 440 हो गयी है । मेडिकल बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है ।
बुलेटिन में कहा गया है कि जो लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं उनमें से तीन सेक्टर 41 जबकि दो सेक्टर 23 के रहने वाले थे जबकि एक ढनास में रहता था ।
यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 2199 नए केस पाए गए, 62 की मौत: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
इसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस के 15 मरीजों को सफल इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी और अब तक इस बीमारी से कुल 364 लोगों का इलाज हो चुका है ।
बुलेटिन में कहा गया है कि अबतक जांच के लिये 7689 नमूने एकत्र किये गये हैं जिनमें से 7219 में इसकी पुष्टि नहीं हुयी है जबकि 28 नमूने के जांच परिणाम की प्रतीक्षा है ।
यह भी पढ़े | कोरोना महामारी के बीच पश्चिम बंगाल सरकार का फैसला, कंटेनमेंट जोन में 31 जुलाई तक लागू रहेगा लॉकडाउन.
इसमें कहा गया है कि शहर में अब 70 लोगों का इलाज किया जा रहा है जबकि अब तक छह लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2020 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

