देश की खबरें | केंद्रीय नेतृत्व ने रास चुनाव के लिये उम्मीदवारों की घोषणा से पहले चर्चा की थी : येदियुरप्पा
जियो

बेंगलुरू, नौ जून कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि इस महीने की 19 तारीख को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिये पार्टी के दो 'लो प्रोफाइल' कार्यकर्ताओं के नाम को बतौर उम्मीदवार अंतिम रूप दिये जाने से पहले पार्टी नेतृत्व ने उनसे चर्चा की थी ।

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी की प्रदेश इकाई की अनुशंसाओं की अनदेखी करते हुये सोमवार को इरन्ना कडाडी एवं अशोक गस्ती के नाम उम्मीदवार के तौर पर घोषित कर सबको चौंका दिया था ।

यह भी पढ़े | Karnataka Legislative Council Polls: कर्नाटक विधान परिषद की सात सीटों पर 29 जून को होगा चुनाव.

मुख्यमंत्री ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा का टिकट दो साधारण कार्यकर्ताओं को दिया है जो पार्टी कार्यकर्ताओं के लिये एक उपहार है ।'

येदियुरप्पा ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एवं गृह मंत्री अमित शाह की इसके लिये सराहना करता हूं ।'

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: भारत के दबाब से नरम पड़ा चीन, लद्दाख में 2.5 किमी पीछे हटे चीनी सैनिक.

संवाददाताओं से यहां बातचीत में मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी कि दोनों उम्मीदवार राज्यसभा में प्रभावी तरीके से कामकाज करेंगे ।

उन्होंने कहा, 'केवल भाजपा ऐसा निर्णय कर सकती है और साधारण कार्यकर्ताओं को मौका देती है।'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)