देश की खबरें | रिया चक्रवर्ती की याचिका में पक्षकार बनने के लिये केन्द्र ने न्यायालय में दी अर्जी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात अगस्त केन्द्र ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवती की याचिका में पक्षकार बनने के लिये उच्चतम न्यायालय में शुक्रवार को एक आवेदन दाखिल किया क्योंकि पटना में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी की जांच का मामला अब केन्द्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दिया गया है।

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिह राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह द्वारा पटना के राजीव नगर थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी मुंबई स्थानांतरित करने के लिये उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर रखी है। राजपूत के पिता ने अपनी प्राथमिकी में रिया और छह अन्य व्यक्तियों के खिलाफ आत्महत्या के लिये उकसाने सहित कई अपराधों के आरोप लगाये हैं।

यह भी पढ़े | Idukki Landslide in Kerala: केरल के इडुक्की में भूस्खलन से तबाही, अब तक 15 की मौत, राज्य सरकार देगी 5 लाख का मुआवजा.

केन्द्र ने अपने आवेदन में कहा है कि चूंकि पटना में दर्ज प्राथमिकी का मामला अब सीबीआई को स्थानांतरित हो गया है, इसलिए इस मामले में उसे पक्षकार बनाना जरूरी और उचित हैं।

केन्द्र ने यह आवेदन कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव सत्य प्रकाश राम त्रिपाठी के माध्यम से दायर किया गया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के जम्मू-कश्मीर में 473 नए मामले सामने आए: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केन्द्र ने इससे पहले न्यायालय को सूचित किया था कि पटना में दर्ज प्राथमिकी की जांच सीबीआई को सौंपने की बिहार सरकार की सिफारिश उसने स्वीकार कर ली है।

34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के उपनगर बांद्रा में अपने मकान की छत से लटके मिले थे। इसके बाद से मुंबई पुलिस इस मामले की विभिन्न पहलुओं से पड़ताल कर रही है और अब तक कम से कम 56 व्यक्तियों के बयान दर्ज कर चुकी है।

इस मामले में पहले ही सुशांत सिंह राजपूत के पिता, बिहार सरकार और महाराष्ट्र सरकार ने कैविएट दायर की थीं। न्यायलाय ने पांच अगस्त को इन सभी को तीन दिन के भीतर अपने जवाब दाखिल करने के निदेश दिये थे। बिहार सरकार ने शुक्रवार को इस मामले में अपना हलफनामा दाखिल कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)