देश की खबरें | केंद्र ने कंगना रनौत को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की, अभिनेत्री ने दिया शाह को धन्यवाद
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात सितंबर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अब करीब 10 सशस्त्र कमांडो चौबीस घंटे कंगना की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

यह भी पढ़े | Mahila Congress Protest in Kerala: केरल में एंबुलेंस ड्राइवर ने किया COVID-19 से पीड़ित महिला का रेप, महिला कांग्रेस ने किया विरोध, मांगी इस्तीफा.

कंगना ने खुद को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलने पर गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया है।

फिलहाल अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में मौजूद कंगना ने दो दिन पहले कहा था कि वह नौ सितंबर को मुंबई लौटेंगी। उनकी इस घोषणा के बाद यह फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़े | Subramanian Swamy Attacks On BJP IT Cell: सुब्रह्मण्यम स्वामी का BJP आईटी सेल पर हमला, कहा- आईटी सेल धूर्त हो चुका है.

कंगना ने कहा था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत और फिल्म उद्योग के एक वर्ग में मादक पदार्थों के इस्तेमाल के बारे में बोलने के चलते वह मुंबई में असुरक्षित महसूस करने लगी हैं।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय ने रनौत को एक अर्धसैनिक बल के जरिये वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा में 10 सशस्त्र कमांडो को तैनात किया जाता है, जो 24 घंटे सुरक्षा में तैनात रहते हैं।

इससे पहले रविवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा था कि कंगना के पिता और उनकी बहन ने अभिनेत्री के लिये सुरक्षा मांगी थी, जिसके बाद उनकी सरकार ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया है।

हिमाचल प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने केन्द्र सरकार से अर्धसैनिक बल के जरिये कंगना को सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया था।

कंगना ने वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलने पर गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ''ये प्रमाण है की अब किसी देशभक्त आवाज़ को कोई फ़ासीवादी नहीं कुचल सकेगा, वो चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते, मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद ।''

कंगना द्वारा मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से किये जाने के बाद से उनके और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच जुबानी जंग चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)