देश की खबरें | सुशांत मामले में सीबीआई का पहला आधिकारिक बयान: मीडिया से कोई ब्योरा साझा नहीं किया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन सितंबर सीबीआई ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की अपनी जांच से जुड़ी मीडिया में आई खबरों को ‘अटकलबाजी’ बताया और कहा कि ये तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी का बृहस्पतिवार को यह पहला आधिकारिक बयान आया है।

देर शाम जारी किये गये बयान में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कहा कि वह सुशांत की मौत के मामले की जांच व्यवस्थित और पेशेवर तरीके से कर रहा है।

यह भी पढ़े | Develop Ayodhya As A solar City: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बोले अयोध्या को सोलर सिटी बनाने की जरूरत; रोशनी से जगमग होगी श्री राम की नगरी.

सीबीआई ने कहा कि सीबीआई की जांच से संबद्ध मीडिया में आई कुछ खबरें अटकलों पर आधारित हैं और वे तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। एजेंसी ने फिर से कहा कि नीति के तहत सीबीआई जारी जांच का ब्योरा साझा नहीं करती।

जांच एजेंसी ने कहा, ‘‘सीबीआई प्रवक्ता या टीम के किसी सदस्य ने मीडिया के साथ जांच का ब्योरा साझा नहीं किया है। जो ब्योरा खबरों में दिया जा रहा है और सीबीआई का बताया जा रहा है वह विश्वसनीय नहीं है। ’’

यह भी पढ़े | Monsoon session of Parliament: संसद के आगामी मानसून सत्र में प्रश्नकाल के लिए मिलेगी 30 मिनट की अवधि.

उल्लेखनीय है कि अभिनेता का शव 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके आवास में पाया गया था।

सीबीआई ने सुशांत को आत्महत्या के लिये कथित तौर पर उकसाने संबंधी बिहार पुलिस की प्राथमिकी वाले मामले की जांच की जिम्मेदारी अपने हाथों में लेते हुए एक प्राथमिकी दर्ज की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)