देश की खबरें | सीबीआई ने मवेशियों की तस्करी मामले में बीएसएफ अधिकारी, तीन अन्य को नामजद किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 सितंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए मवेशियों की तस्करी से जुड़े मामले में बीएसएफ की 36वीं बटालियन के एक पूर्व कमांडेंट तथा तीन अन्य को नामजद किया है।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Laser-Guided Anti Tank Guided Missile: दुश्मन होगा पलक झपकते ही खाक में तब्दील, लेजर गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल का DRDO ने किया सफल परिक्षण.

इस मामले में एजेंसी आज 13 ठिकानों पर तलाशी ले रही है। ये स्थान पश्चिम बंगाल के कोलकाता और मुर्शिदाबाद, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, पंजाब के अमृतसर और छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने इस मामले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 36वीं बटालियन के तत्कालीन कमांडेंट सतीश कुमार तथा तीन अन्य व्यक्तियों-इनामुल हक, अनारुल शेख और मोहम्मद गुलाम मुस्तफा को नामजद किया है।

यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश: दमोह में पत्नी के ससुराल न जाने पर ससुर और साली की हत्या, आरोपी गिरफ्तार.

उन्होंने बताया कि कुमार इस समय रायपुर में पदस्थ है।

बांग्लादेश से लगती सीमा की रक्षा का दायित्व बीएसएफ के पास है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)