देश की खबरें | उपचुनाव से पहले भाजपा नेता के रिश्तेदार के घर से नकदी जब्त
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 26 अक्टूबर दुब्बाक विधानसभा उपचुनाव से पहले पुलिस ने सोमवार को सिद्दीपेट शहर में भाजपा उम्मीदवार एम. रघुनंदन राव के रिश्तेदार के घर से 18.67 लाख रुपये नकद जब्त किए।

पुलिस ने बताया कि जब्त धन में से 5.87 लाख रुपये घर के बाहर अज्ञात लोगों ने झपट लिए।

यह भी पढ़े | EC Notice to Kailash Vijayvargiya: बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय को चुनाव आयोग का नोटिस, कांग्रेस नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर टिप्पणी का मामला.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए घर में नकदी रखी गई है जिसके बाद शहर में तीन स्थानों पर छापेमारी की गई।

पुलिस और सरकारी अधिकारी जब घर से बाहर निकले तो 250 से अधिक लोगों की भीड़ वहां इकट्ठी हो गई और पुलिस के साथ बहस करने लगी।

यह भी पढ़े | बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय को चुनाव आयोग का नोटिस, विपक्षी नेताओं पर अपमानजनक टिप्पणी का मामला: 26 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तभी भीड़ में से कुछ लोगों ने धन छीन लिए। उन्होंने कहा कि बाद में पाया गया कि 5.87 लाख रुपये छीन लिए गए हैं।

पुलिस ने कहा कि पूरी घटना की वीडियोग्राफी की गई है जिसमें कुछ लोग पुलिसकर्मियों और सरकारी अधिकारियों से धक्कामुक्की करते दिख रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और नकदी छीनने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

दुब्बाक सीट पर तीन नवम्बर को उपचुनाव होने वाले हैं।

नीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)