उत्तर प्रदेश में दुकानदार को थप्पड़ मारने के आरोप में एसडीएम के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में अतिक्रमण हटाओ मुहिम के दौरान एक दुकानदार को थप्पड़ मारने के आरोप में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
मुजफ्फरनगर (उप्र), 3 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में अतिक्रमण हटाओ मुहिम के दौरान एक दुकानदार को थप्पड़ मारने के आरोप में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि कांधला कस्बे में अतिक्रमण हटाओ मुहिम के दौरान शनिवार को ड्राइवर ने कथित रूप से अमित गुप्ता को थप्पड़ जड़ दिया था. यह भी पढ़ें : Maharashtra: मुंबा देवी मंदिर 7 अक्टूबर से पूरी तरह से टीका लगाए गए भक्तों के लिए खुलेगा, इन नियमों का पालन अनिवार्य
थाना प्रभारी (एसएचओ) देवेंद्र शर्मा ने बताया कि ड्राइवर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 323 (जानबूझकर किसी को चोट पहुंचाना) और 352 (बल प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है. दुकानदारों ने आरोप लगाया कि चेहरे पर वार करने की वजह से गुप्ता की आंख पर गहरी चोट आई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2021 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

