देश की खबरें | कोविड-19 सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर 20 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 25 जुलाई पंजाब के पठानकोट जिले में कोविड-19 के दिशानिर्देशों का कथित तौर पर उल्लंघन करके क्रिकेट खेलने के सिलसिले में 20 युवकों पर मामला दर्ज किया गया है।

पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दीपक हिलोरी ने कहा कि पुलिस ने इनके 10 दोपहिया वाहन को जब्त कर लिया।

यह भी पढ़े | हरियाणा: बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर ओमप्रकाश धनखड़ को जे.पी. नड्डा ने दी शुभकामनाएं: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पठानकोट के शाहपुर कालोनी में शाम में कुछ लोग रोजाना क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम में पुलिस दल जब संबंधित स्थल पर पहुंची तो सभी फरार हो गए। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया।

पुलिस ने बताया कि करीब 20 युवकों पर भारतीय दंड संहिता की संबंद्ध धाराओं, आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी रोग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये सभी युवक 18 से 20 साल के हैं।

यह भी पढ़े | चेन्नई: ABVP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुब्बैया शनमुगम पर महिला ने घर के दरवाजे पर पेशाब करने का लगाया, पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना के बाद युवकों के माता-पिता को दुख हो रहा है। उन्हें यह पता होना चाहिए कि उनके बच्चे क्या कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वे कोविड-19 सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। पंजाब में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 12,216 है और 282 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)