विदेश की खबरें | कनाडा: विश्वविद्यालय में तीन लोगों पर चाकू से हमला, एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पुलिस ने बताया कि हमला वाटरलू विश्वविद्यालय के हेगी हॉल में बुधवार को किया गया। घायलों को कितनी चोट आई है इसका तत्काल पता नहीं चल पाया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। हमले का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है।

अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद ही अधिक जानकारी साझा की जाएगी।

वाटरलू विश्वविद्यालय के छात्र युसूफ कयामक ने ‘सीटीवी न्यूज’ को बताया कि हमला ‘जेंडर स्टडीज’ की कक्षा में हुआ।

कयामक ने बताया कि हमले के समय कक्षा में करीब 40 छात्र मौजूद थे।

वाटरलू यूनिवर्सिटी ने ट्विटर पर जानकारी दी कि वह जांच में पुलिस की मदद कर रहे हैं और परिसर में मौजूदा लोगों को अब कोई खतरा नहीं है।

विश्वविद्यालय ने ट्वीट किया, हेगी हॉल में बुधवार शाम को होने वाली कक्षाएं रद्द कर दी गईं, लेकिन अन्य सभी ‘कैंपस’ में सामान्य रूप से कक्षाएं हुईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)