खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टी20 में नहीं खेलेंगे बटलर

साउथम्पटन, सात सितंबर इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर अपने परिवार के साथ समय बिताने के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेल पाएंगे।

इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने दूसरे टी20 में नाबाद 77 रन बनाकर अपनी टीम की छह विकेट से जीत में अहम भूमिका निभायी थी। इसके बाद वह इंग्लैंड के जैव सुरक्षित वातावरण से निकलकर अपने परिवार के पास चले गये थे।

यह भी पढ़े | Jwala Gutta Gets Engaged to Vishnu Vishal: बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ने जन्मदिन पर साउथ सुपरस्टार विष्णु विशाल से की सगाई, देखें लेटेस्ट फोटोज.

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को जारी बयान में कहा, ‘‘वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐजिस बाउल में मंगलवार को होने वाले अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेल पाएंगे। ’’

इंग्लैंड तीन मैचों की श्रृंखला में अभी 2-0 से आगे है।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: सुरेश रैना-लसिथ मलिंगा और हरभजन सिंह नहीं लेंगे आईपीएल 13 में भाग, ये खिलाड़ी भी नहीं होंगे शामिल, इन युवाओं को मिलेगा मौका, पढ़ें पूरी लिस्ट.

टेस्ट टीम के सदस्य के रूप में बटलर ने वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट शृंखलाओं के लिये दो महीने जैव सुरक्षित वातावरण में बिताये। इसके बाद वह आस्ट्रेलिया के इंग्लैंड दौरे के लिये सीमित ओवरों की टीम से जुड़ गये।

बयान में कहा, ‘‘बटलर शुक्रवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले पहले एकदिवसीय मैच से पूर्व गुरुवार को जैव सुरक्षित वातावरण में वापस आ जाएंगे लेकिन इससे पहले उनके परीक्षण होंगे। ’’

ऐजिस बाउल में अंतिम टी20 के बाद दोनों टीमें तीन मैचों की वन डे श्रृंखला के लिये मैनचेस्टर जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)