देश की खबरें | पूर्व सांसद अतीक अहमद के प्रतिष्ठान पर चला बुलडोजर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

प्रयागराज, सात सितंबर शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस के नवाब यूसुफ रोड पर पूर्व सांसद अतीक अहमद द्वारा अवैध रूप से कराए गए निर्माण को सोमवार को प्रशासन ने ढहा दिया।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक, "यह अवैध निर्माण नजूल की भूमि पर करीब 600 वर्ग गज क्षेत्रफल में कराया गया था जिसे आज प्रयागराज विकास प्राधिकरण, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम ने ढहा दिया। "

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पुणे में कोरोना संक्रमित रिश्तेदार की मौत पर एमएनएस नेता वसंत मोरे ने अधिकारी की गाड़ी को तोड़ा: 7 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि इस निर्माण के जरिए वाणिज्यिक गतिविधियां चलाई जा रही थीं। सर्किल रेट के मुताबिक केवल इस जमीन की कीमत 18 करोड़ रुपये है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित ने बताया कि अतीक अहमद और उसके परिचितों, साथियों एवं रिश्तेदारों ने जहां-जहां भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया है, उसे हटाने की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़े | Punjab: सीएम अमरिंदर सिंह ने सेवानिवृत्त डॉक्टरों की सेवा 3 महीने बढ़ाने की घोषणा की.

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पुलिस, राजस्व, विकास प्राधिकरण, नगर निगम जैसे विभागों के सामूहिक प्रयास से की जा रही है। पुलिस और प्रशासन इस तरह की और संपत्तियों को चिह्नित कर रहा है।

दीक्षित ने बताया कि जहां जहां भी अपराधियों ने अपनी दबंगई के चलते सरकारी भूमि पर इस तरह का कब्जा और निर्माण किया है, उन सभी भवनों को चिह्नित करते हुए सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 26 और 27 अगस्त को अतीक अहमद की लगभग 60 करोड़ रुपये मूल्य की सात संपत्तियों को कुर्क किया था। अतीक अहमद वर्तमान में अहमदाबाद की जेल में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)