नयी दिल्ली, 16 मार्च बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद दानिश अली और मलूक नागर ने बुधवार को लोकसभा में सरकार से आग्रह किया कि बसपा के संस्थापक दिवगंत कांशीराम को ‘भारत रत्न’ प्रदान किया जाए।
उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मांग की।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से लोकसभा सदस्य अली ने कहा, ‘‘मान्यवर कांशीराम जी की कल (15 मार्च) जयंती थी। उन्होंने समाज को एकजुट किया था। हमारी मांग है कि उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। मुझे उम्मीद है कि सरकार कांशीराम जी को भारत रत्न से सम्मानित करेगी।’’
शून्यकाल में ही बसपा के मलूक नागर ने पार्टी संस्थापक दिवंगत कांशीराम को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत-रत्न से सम्मानित किये जाने की मांग की।
नागर ने कहा कि कल 15 मार्च को बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती मनाई गयी जिन्होंने समाज के शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए बहुत काम किया।
उन्होंने सरकार से मांग की कि कांशीराम को भारत-रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाना चाहिए।
हक वैभव दीपक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY