देश की खबरें | नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में बीएसएफ के एसआई शहीद
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 नवंबर जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक उप निरीक्षक शहीद जबकि एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एसआई राकेश डोभाल, बारामूला में नियंत्रण रेखा पर बीएसएफ की आर्टिलरी बैटरी में तैनात थे।

यह भी पढ़े | Maharashtra: महाराष्ट्र में एक बार फिर बीजेपी और ठाकरे सरकार में जुबानी जंग शुरू.

अपराह्न एक बजकर 15 मिनट पर पाकिस्तान की ओर की गई गोलीबारी में डोभाल घायल हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने कहा कि उसी अग्रिम चौकी पर तैनात कांस्टेबल वसु राजा गोलीबारी में घायल हो गए। उनके हाथ और गाल पर जख्म है।

यह भी पढ़े | UP: कोरोना काल में त्योहारों के बीच CM Yogi Adityanath ने दिये पूरी सावधानी बरतने के निर्देश.

उन्होंने कहा कि कांस्टेबल की हालत स्थिर है।

अधिकारियों ने कहा, “उप निरीक्षक ने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने दुश्मन की ओर से भारी गोलीबारी का सामना किया। डोभाल उत्तराखंड के निवासी थे।”

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “संघर्ष विराम का उल्लंघन अब भी जारी है और बीएसएफ उसका प्रभावी रूप से जवाब दे रही है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)