विदेश की खबरें | अफगान तालिबान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर गोलीबारी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

गोलीबारी में दोनों तरफ के कितने लोग हताहत हुए, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने बिना यात्रा दस्तावेजों के अफगानिस्तान के रोगियों और उनके तिमारदारों को इलाज के लिए पाकिस्तान में प्रवेश की अनुमति देने से कथित तौर पर इनकार कर दिया था, जिसके बाद रविवार को अफगान तालिबान ने एक महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग तोरखम को बंद कर दिया था।

पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

पाकिस्तान के एक स्थानीय पुलिस अधिकारी खालिद खान ने सीमा बंद होने की पुष्टि की और पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में स्थित खैबर पख्तूनख्वा में रुक-रुक कर गोलीबारी होने की बात स्वीकार की।

पाकिस्तान की सेना या विदेश मंत्रालय ने इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

तोरखम में तालिबान द्वारा नियुक्त आयुक्त मुल्ला मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि पाकिस्तान अपनी "प्रतिबद्धताओं का पालन नहीं कर रहा है, इसलिए सीमा को बंद कर दिया गया।" उन्होंने और विवरण नहीं दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)