मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 26 नवंबर शहर के सिविल लाइंस में एक फिजियोथेरेपिस्ट का शव शुक्रवार को अपने ससुराल में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।
पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान डॉक्टर शिल्पी अग्रवाल के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि डॉक्टर के पति रूमित अग्रवाल का आरोप है कि उनकी पत्नी ने आत्महत्या की है।
उन्होंने कहा, वहीं मृतका के पिता का आरोप है कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है और उनकी बेटी को ससुराल वाले परेशान और प्रताड़ित कर रहे थे।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी गई है।
डॉक्टर शिल्पी अग्रवाल का विवाह रूमित के साथ 16 साल पहले हुआ था। दोनों के दो बच्चे भी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY