Rajasthan: कोटा में पंखे से लटका मिला बिहार के 16 वर्षीय छात्र का शव, आईआईटी-जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहा था

कोटा में रहकर आईआईटी-जेईई परीक्षा की तैयारी करने वाले बिहार के 16 वर्षीय एक छात्र का शव शुक्रवार को विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के एक छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका मिला है.

कोटा (राजस्थान), 20 दिसंबर : कोटा में रहकर आईआईटी-जेईई परीक्षा की तैयारी करने वाले बिहार के 16 वर्षीय एक छात्र का शव शुक्रवार को विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के एक छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका मिला है.

अधिकारियों ने बताया कि छात्र छत के पंखे से लटका मिला, जबकि छात्रावास में आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए पंखों में ऐसे उपकरण लगाए गए हैं जिनसे लटका नहीं जा सकता. पुलिस को यह खुदकुशी का मामला लग रहा है, हालांकि कोई पत्र नहीं नहीं मिला है और छात्र के जान देने की वजह का पता लगाया जा रहा है. यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश : हिमालयन सहकारी आवास समिति भूमि मामले में सतर्कता जांच के आदेश

विज्ञान नगर थाने के अधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला छात्र 11वीं कक्षा में था और इस साल अप्रैल से शहर में आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहा था. यह इस साल जनवरी से अब तक कोटा में कोचिंग छात्रों की खुदकुशी का 17वां मामला है. पिछले साल ऐसे 26 दुर्भाग्यपूर्ण मामले सामने आए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Hyderabad Shocker: हैदराबाद में चौंकाने वाला मामला, शादी से इनकार करने पर युवक ने युवती को लगाया HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड