देश की खबरें | भाजयुमो की मेघालय इकाई ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की

शिलांग, 26 जून भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की मेघालय इकाई ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उपाध्यक्षों, महासचिवों और अन्य कार्यकारी सदस्यों की नियुक्ति करने की सोमवार को घोषणा की।

भाजयुमो भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा है।

भाजपा के दो विधायक हैं और पार्टी मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस सरकार का हिस्सा है। इस सरकार की अगुवाई नेशनल पीपुल्स पार्टी कर रही है। मेघालय विधानसभा में 60 सदस्य हैं।

पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार दीपन जी मोमिन और अक्की एम संगमा को उपाध्यक्ष, जयदीप घोष और अनीष एम संगमा को महासचिव नामित किया गया है।

पार्टी ने कहा कि कोस्टर डिंगडोह को सचिव और वरूण कुमार को कोषाध्यक्ष एवं छह अन्य लोगों को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है।

बयान में कहा गया है कि अगले साल होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर पार्टी में युवा पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)