देश की खबरें | भाजपा ने राज्यपाल से बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की पहल करने का आग्रह किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, सात अगस्त भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए पहल करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़े | केरल में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राजभवन से जारी एक बयान में बताया गया है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज भवन आकर राज्यपाल से मुलाकात की तथा मरांडी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिये पहल करने

संबंधी ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़े | Congress Attacks on Modi Govt's New Education Policy: कांग्रेस का मोदी सरकार पर तंज, कहा- BJP सरकार द्वारा लाई शिक्षा नीति जमीनी हकीकत से दूर.

इस बीच भाजपा ने बयान जारी कर कहा कि मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने की मांग को लेकर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

राज्य विधानसभा चुनावों के बाद से ही यह मामला उलझा हुआ है क्योंकि

भाजपा ने झारखंड विकास मोर्चा का विलय कराकर उसके नेता बाबूलाल मरांडी को

24 फरवरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया था और इसकी सूचना राज्य

विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो को भी दे दी थी।

भाजपा ने बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता देने की मांग की थी लेकिन तमाम आश्वासनों के बावजूद विधानसभाध्यक्ष ने अब तक मरांडी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता नहीं दी है।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि 15 मार्च को चुनाव आयोग ने भी झारखंड विकास मोर्चा के भाजपा में विलय को मान्यता दे दी थी लेकिन इसके बावजूद

विधानसभाध्यक्ष ने भाजपा की मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग पर कोई फैसला नहीं किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)