देश की खबरें | भाजपा नेता ने कहा, कोरोना संक्रमित हुआ तो ममता बनर्जी को गले लगाऊंगा, पुलिस में शिकायत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बरूईपुर/सिलिगुरी, 28 सितम्बर भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा ने कहा है कि यदि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हुए तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गले लगाएंगे ताकि वह कोविड-19 मरीजों के परिवारों का दर्द समझ सकें।

दक्षिण 24 परगना के बरूईपुर में रविवार शाम में भाजपा के एक कार्यक्रम में हाजरा द्वारा की गई टिप्पणी के लिए सिलिगुड़ी में तृणमूल कांग्रेस की ओर से पुलिस में एक शिकायत दर्ज करायी गई।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार के रण में दिग्गजों की सांख दांव पर, जानें बड़े नेता किस सीट से उतरेंगे मैदान में.

हाजरा ने कहा, ‘‘हमारे कार्यकर्ता कोरोना वायरस से भी बड़े दुश्मन से लड़ रहे हैं। वे ममता बनर्जी से लड़ रहे हैं। जब वे (भाजपा कार्यकर्ता) बिना मास्क के ममता बनर्जी का मुकाबला कर सकते हैं तो वे सोचते हैं कि वे मास्क लगाये बिना कोविड-19 से भी लड़ सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने निर्णय किया है कि यदि मैं कोरोना वायरस से संक्रमित होता हूं तो मैं जाकर ममता बनर्जी को गले लगाऊंगा।’’

यह भी पढ़े | MP Bye-Polls 2020: कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए रचा चक्रव्यू, ग्वालियर-चंबल इलाके में कठिन की राह, सिंधिया बनाम सिंधिया होगा मुकाबला?.

हाजरा तृणमूल कांग्रेस के एक पूर्व सांसद हैं जो पिछले वर्ष भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि राज्य में जिस तरह से कोविड-19 मरीजों के शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है वह दुखद है।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (बनर्जी) बीमारी के पीड़ितों से सही तरीके से व्यवहार नहीं किया। उनके शवों को केरोसिन से जलाया जा रहा है। कोविड-19 से जान गंवाने वालों के पुत्रों को उनके चेहरे नहीं देखने दिये जा रहे हैं। हम इस तरह का व्यवहार तो मरे हुए बिल्ली और कुत्तों से भी नहीं करते।’’

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सौगत राय ने टिप्पणी की निंदा की और कहा कि ऐसी टिप्पणी भाजपा की मानसिकता प्रतिबिंबित करती है।

तृणमूल कांग्रेस की सिलिगुड़ी इकाई ने हाजरा के खिलाफ एक रैली की और उनके खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज करायी।

उत्तर बंगाल शहर से तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘हमने अनुपम हाजरा के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दी है। हमने पुलिस से उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है।’’

पुलिस शिकायत पर प्रतिक्रिया जताते हुए हाजरा ने पीटीआई- से कहा कि बनर्जी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कई विवादास्पद टिप्पणी की हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)