देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मारे गए व्यक्ति के परिवार को भाजपा ने पांच लाख रुपये दिए

शिमला, 24 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई ने इस महीने की शुरुआत में चंबा जिले में मारे गए एक व्यक्ति के परिवार को शनिवार को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा।

यह चेक भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने परिवार को सौंपा।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हत्या के मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से कराने की मांग की।

गौरतलब है कि लापता होने के दो दिन बाद आठ जून को भंडाल गांव निवासी मनोहर के शव के टुकड़े चंबा जिले में सलूनी की बांदल पंचायत के एक नाले में मिले थे।

मुख्य आरोपी की पहचान मुसाफिर हुसैन के रूप में हुई, जो उस युवती का चाचा था जिसके साथ मनोहर का प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

पुलिस ने हत्या के मामले में एक दंपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)