चंडीगढ़, 26 अक्टूबर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने दशहरा के अवसर पर पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन करने की सोमवार को निंदा की।
चुघ ने इसे ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार दिया और कहा कि इस तरह की घटनाओं से देश में लाखों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
उन्होंने आरोप लगाए कि राज्य में कांग्रेस नीत सरकार के इशारे पर प्रधानमंत्री के पुतले का दहन किया गया। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि किस तरह से सत्तारूढ़ पार्टी ‘‘तुच्छ राजनीति’’ के लिए ‘‘इतना नीचे गिर सकता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।’’
चुघ ने दावा किया कि इस तरह के कृत्यों से राज्य की अमरिंदर सिंह की सरकार तनाव पैदा करना चाहती है ताकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ‘‘खुश’’ किया जा सके।
साथ ही चुघ ने पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह बदनोर को पत्र लिखकर पुतला दहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
पंजाब के किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ रविवार को कई स्थानों पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुतले जलाए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY