देश की खबरें | निजी क्षेत्र में स्थानीय युवकों को 75 फीसदी आरक्षण संबंधी विधेयक हरियाणा विधानसभा से पारित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, पांच नवंबर हरियाणा विधानसभा ने बृहस्पतिवार को एक अहम विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी जिसमें निजी क्षेत्र की नौकरियों में राज्य के युवाओं के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान किए गए हैं।

राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन की घटक जननायक जनता पार्टी का यह एक चुनावी वादा था।

यह भी पढ़े | BJP ने नार्थ MCD में भ्रष्टाचार के महल को बचाने के लिए जारी किया सर्कुलर, अब मेयर तय करेंगे कि जनता से जुड़े पार्षदों के सवालों का जवाब देना है या नहीं: दुर्गेश पाठक.

हरियाणा राज्य स्थानीय उम्मीदवारों को रोजगार विधेयक, 2020 में निजी क्षेत्र की ऐसी नौकरियों में स्थानीय लोगों के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करता है जिनमें वेतन प्रति माह 50,000 रुपये से कम है।

इस विधेयक के प्रावधान निजी कंपनियों, सोसाइटियों, ट्रस्टों और साझेदारी वाली कंपनियों पर भी लागू होंगे।

यह भी पढ़े | UGC Guidelines For College Reopening: विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को खोलने के लिए यूजीसी ने जारी कीं गाइडलाइंस, पढ़ें पूरी जानकारी.

राज्यपाल से मंजूरी मिल जाने के बाद यह विधेयक कानून बन जाएगा।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस विधेयक को यहां विधानसभा में पेश किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)