मोतिहारी (बिहार), 26 सितंबर हार के पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में रविवार को सिकरहना नदी में एक नाव पलटने से उसपर सवार 12 साल की एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग अभी लापता हैं।
सिकरहना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक किशोरी का नाम चांदनी कुमारी है, वह गोडिया गांव के माली भगत की पुत्री है। पुलिस ने किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि उक्त नाव पर 14 लोग सवार थे जो दैनिक कार्य को लेकर सिकरहना नदी पार कर रहे थे।
कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी जिलाधिकारी कमलेश कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा घटनास्थल पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि हादसे में लापता तीन अन्य लोगों की तलाश एनडीआरएफ की टीम द्वारा की जा रही है जबकि बाकी अन्य तैर कर नदी से सुरक्षित बाहर निकल आए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY