मुंबई, सात अगस्त अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शुक्रवार को अपनी सोशल मीडिया हैंडल पर बिना किसी का नाम लिए लिखा कि किसी से उलझने से पहले लोगों को परिणामों के बारे में सोचना चाहिए।
सुशांत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे।
यह भी पढ़े | केरल में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने भगवान शंकर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “ किसी ने कहा था कि किसी से उलझने से पहले सावधान रहना चाहिए क्योंकि आपको नहीं पता होगा कि इस आघ्यात्मिक संसार में उनकी रक्षा कौन कर रहा है।”
उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में #जस्टिसफॉरसुशांत लिखा।
श्वेता ने यह पोस्ट अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज धन शोधन मामले में केंद्रीय एजेंसी के समक्ष पेश होने के पहले किया।
मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड के निर्देशकों आदित्य चोपड़ा, महेश भट्ट और संजय लीला भंसाली समेत 56 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
मुंबई पुलिस सुशांत सिंह की मौत की घटना के विभिन् बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। पटना निवासी राजपूत के 77 वर्षीय पिता कृष्ण किशोर सिंह की प्राथमिकी पर बिहार पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी थी।
बिहार पुलिस ने सुशांत के पिता की शिकायत पर उनकी कथित प्रेमिका रिया चक्रवर्ती और उनके परिजन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, आपराधिक षड्यंत्र रचने, धोखाधड़ी और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया था। इस आधार पर सीबीआई दोबारा प्राथमिकी दर्ज कर सकती है।
रिया ने सर्वोच्च न्यायालय में उनकी याचिका लंबित होने का हवाला देते हुए पहले ईडी के समक्ष पेश होने से इनकार कर दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY