देश की खबरें | बांग्लादेशी नागरिक की असम के अस्पताल में मौत

धुबरी, दो जुलाई असम में धुबरी जिले के एक अस्पताल में एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत हो गई। पुलिस ने कुछ दिन पहले उसे, उसके साथी देशवासियों के साथ लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में पकड़ा था।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि व्यक्ति की पहचान 57 साल के बोकुल मिया के तौर पर हुई है। उसे छह मई को 25 अन्य बांग्लादेशियों के संग पकड़ा गया था, तब वे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बावजूद अपने वतन जाने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें जब से धुबरी जेल में रखा गया था।

यह भी पढ़े | मुंबई के नानावटी अस्पताल के खिलाफ FIR दर्ज, कोरोना मरीजों से अधिक पैसा वसूलने का आरोप.

मिया का रक्त चाप बढ़ गया था, बैचेनी हो रही थी और उल्टी हो रही थी। इसके बाद उसे जेल के मेडिकल अधिकारी की सलाह पर धुबरी सिविल अस्पताल में मंगलवार को भर्ती कराया गया था। उसकी बुधवार को मौत हो गई।

मृतक के नमूने कोविड-19 की जांच करने के लिए भेजे गए लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई।

यह भी पढ़े | सोपोर की रहने वाली 10 साल की आलिया तारिक को मिला जम्मू-कश्मीर का पहला डोमिसाइल सर्टिफिकेट.

पुलिस ने बताया कि मृतक बांग्लादेश के कुरीग्राम जिले के बेपरीपाड़ा इलाके का निवासी है और उसके शव को वहां उसके परिवार को सौंपने के इंतजाम किए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि ये सभी बांग्लादेशी नागरिक पर्यटन वीजा पर भारत में आए थे और असम के जोरहट और शिवसागर जिले में मछुआरे के तौर पर काम कर रहे थे।

उन सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)