मुंबई, चार अगस्त अयाना रिन्यूएबल पावर ने कर्नाटक में फर्स्ट सोलर के दो सौर संयंत्रों की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। हालांकि, कंपनी ने सौदे की वित्तीय जानकारी नहीं दी है।
कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि दोनों संयंत्रों की कुल क्षमता 40 मेगावाट है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: लॉकडाउन में फंसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, जारी की गई अधिसूचना.
इन संयंत्रों को चालू हुए दो साल से अधिक समय बीत चुका है। यह कर्नाटक के 110 किलोवोल्ट के पारेषण नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।
कंपनी ने कहा कि इंडिया इंफ्राडेट ने इस अधिग्रहण के लिये वित्त उपलब्ध कराया है।
यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.
अयाना रिन्यूएबल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवानंद निमबार्गी ने कहा यह अयाना कि उच्च गुणवत्ता वाली नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को परिचालित करने की लंबी यात्रा का पहला कदम है। कंपनी भविष्य में भी इस तरह के अधिग्रहण अवसरों का लाभ उठाना जारी रखेगी। अयाना ने इसके लिये 33 करोड़ डालर की इक्विटी प्रतिबद्धता जताई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY