जरुरी जानकारी | एक्सिस बैंक की 6.90 प्रतिशत पर आवास रिण उपलब्ध कराने की पेशकश

मुंबई, 20 अक्ट्रबर निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने मंगलवार को 6.90 प्रतिशत की ब्याज दर पर आवास रिण उपलब्ध कराने की पेशकश की। त्योहारी मौसम पर शुरू किये गये अभियान के तहत बैंक ने यह पहल की है।

एक्सिस बैंक की यह पेशकश बैकिंग क्षेत्र के अग्रणी स्टेट बैंक की 6.95 प्रतिशत की पेशकश से भी कम है। वहीं कोटक महिन्द्रा बैंक ने आवास रिण के लिये सात प्रतिशत की पेशकश की है। बैंक की विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़े | IBPS Clerk 2020 परीक्षा के लिए फिर शुरू होगा आवेदन, 2557 खाली पदों पर भर्ती के लिए Application Link जल्द होगा एक्टिव- पढ़िए ऑफिसियल नोटिफिकेशन.

रीयल्टी क्षेत्र में कोविड- 19 महामारी फैलने से पहले से ही बिना बिके मकानों की संख्या बढ़ती जा रही थी। रीयल एस्टेट उद्योग की रिण वृद्धि नकदी की उपलब्धता बढ़ने के बावजूद 6 प्रतिशत से नीचे चल रही है।

आवास रिण के लिये 6.90 प्रतिशत की ब्याज दर को एक्सिस बैंक के ‘दिल से ओपन सलिब्रेशन’ अभियान के तहत लाया गया है। इसके तहत बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के तहत खरीदारी पर छूट उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़े | Fact Check: वायरल खबर में दावा, सामान्य वर्ग के छात्रों की UPSC सिविल परीक्षा देने की उम्र 32 से घटकर 26 वर्ष होने जा रही है, जानें खबर की सच्चाई.

त्यौहारी मौसम के इस अभियान में 7.99 प्रतिशत की दर पर कार रिण भी उपलब्ध कराया जायेगा। इसमें वाहन के आनरोड मूल्य पर 100 प्रतिशत कर्ज उपलब्ध कराया जायेगा। वहीं 10.49 प्रतिशत पर व्यक्तिगत रिण और 10.50 प्रतिशत की दर पर शिक्षा रिण उपलब्ध कराया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)