विमानन कंपनियों के एक संगठन ने कहा कि उद्योग को महामारी के चलते इस साल और अगले साल 157 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान होगा।
इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का यह पूर्वानुमान उसके द्वारा जून में जताए गए 100 अरब डॉलर के नुकसान के अनुमान से अधिक है।
ताजा अनुमानों के मुताबिक विमानन कंपनियों को इस साल प्रति यात्री 66 डॉलर से अधिक का घाटा होगा।
हालांकि, व्यापार समूह को आगे तेजी से सुधार की उम्मीद है। उसने कहा कि कोविड-19 का टीका आने के बाद यात्रा बढ़ेगी, जिसके चलते विमानन कंपनियां 2021 की चौथी तिमाही से मुनाफे में आने लगेंगी।
यह भी पढ़े | Bihar: बेगुसराय में ज्वेलर के बेटे का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती की मांग.
संगठन ने दुनिया भर की सरकारों से कहा है कि टीका आने का इंतजार करने की जगह, जो लोग वायरस से संक्रमित नहीं हैं, उन्हें यात्रा करने की इजाजत दी जाए।
संघ के प्रमुख अलेक्जेंड्रे डी जूनियान ने कहा, ‘‘हम उस टीके का इंतजार नहीं कर सकते, जो 2021 के मध्य से पहले पूरी तरह उपलब्ध नहीं होगा।’’
उन्होंने कहा कि यात्रियों का कोविड-19 परीक्षण करने के बाद निगेटिव लोगों को हवाई यात्रा की अनुमति देनी चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY