Mumbai: महिला से दुष्कर्म और उसकी दो नाबालिग बेटियों से छेड़छाड़ के आरोप में ऑटो चालक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के मुंबई में एक ऑटो चालक को जादू-टोना करने के बहाने एक महिला के साथ पिछले चार साल से बलात्कार करने और उसकी दो बेटियों से छेड़छाड़ करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

मुंबई, 16 जनवरी : महाराष्ट्र के मुंबई में एक ऑटो चालक को जादू-टोना करने के बहाने एक महिला के साथ पिछले चार साल से बलात्कार करने और उसकी दो बेटियों से छेड़छाड़ करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

आरे पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी राजाराम रामकुमार यादव (43) ने महिला का यौन शोषण किया. उन्होंने बताया कि आरोपी ने महिला को झांसा दिया था कि वह तंत्र-मंत्र के जरिए उसकी और उसके पति की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ठीक कर सकता है. अधिकारी ने बताया कि उसने महिला को धमकी भी दी थी कि अगर उसने विरोध किया तो वह उसके पूरे परिवार को मार देगा. यह भी पढ़ें : J&K Shocker: जम्मू-कश्मीर में रहस्यमय मौत के मामलों की संख्या बढ़कर 15 हुई, एसआईटी गठित

उन्होंने बताया कि यादव ने कुछ अनुष्ठानों में शामिल करने के बहाने उसकी दो नाबालिग बेटियों के साथ भी छेड़छाड़ की. अधिकारी ने बताया कि यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने बताया कि यादव के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Live Toss And Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Stats And Preview: रायपुर में आज होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी