इम्फाल, चार जुलाई राज्य में 27 पुलिसकर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद जिरिबाम इलाके में डर का माहौल है , लेकिन एक वरिष्ठ अधिकारी ने समुदाय के स्तर पर संक्रमण फैलने की आशंका से इंकार करते हुए कहा कि उक्त सभी पुलिसकर्मी अपने एक सहकर्मी के संपर्क में आए थे जिसे कोविड-19 है।
मणिपुर के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के निदेशक के. राजो ने कहा कि ‘‘राज्य में समुदाय के स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार नहीं हुआ है’’ और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एहतियाती कदम उठा रहे हैं।
यह भी पढ़े | PM मोदी ने अमेरिका के 244वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शुभकामनाएं दीं.
उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में कोविड-19 के ज्यादातर मरीज वे लोग हैं जो बाहर से लौटे हैं...’’
ट्रेन से जिरिबाम आने वालों की जांच की ड्यूटी में तैनाम एक पुलिसकर्मी के एक जुलाई को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
यह भी पढ़े | मुंबई में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जल-जमाव: 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
राजो ने बताया, ‘‘तुरंत ही अधिकारी के संपर्क में आए 170 लोगों पहचान कर उन्हें पृथक-वास केन्द्र में रखा गया। उनमें से 27 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, सभी पुलिसकर्मी हैं। लेकिन यह समुदाय के स्तर पर संक्रमण के प्रसार का मामला नहीं है।’’
मणिपुर में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1,325 मामले आए हैं जिनमें से फिलहाल 658 लोगों का इलाज चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY