एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया के चाय तक एक विकेट पर 56 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मार्कस हैरिस 14 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि मार्नस लाबुशेन ने अभी खाता नहीं खोला है ।

खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया के चाय तक एक विकेट पर 56 रन

मार्कस हैरिस 14 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि मार्नस लाबुशेन ने अभी खाता नहीं खोला है ।

बारिश के कारण खेल 30 मिनट विलंब से शुरू हुआ । आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया । आगे और बारिश के कारण पहले सत्र में 12 . 3 ओवर ही फेंके जा सके ।

हैरिस और डेविड वॉर्नर ने पहले विकेट के लिये 50 रन जोड़े । स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड को 21वें ओवर में सफलता दिलाई और वॉर्नर को दूसरी स्लिप में जाक क्रॉले के हाथों लपकवाया ।

वॉर्नर ने 72 गेंद में छह चौकों की मदद से 30 रन बनाये । ब्रॉड ने पिछले सात एशेज टेस्ट में आठवीं बार वॉर्नर का विकेट लिया है ।

लाबुशेन के क्रीज पर आने के बाद 22वें ओवर की चार गेंदें फेंके जाने के बाद ही बारिश फिर शुरू हो गई । दूसरे सत्र में नौ ओवर का ही खेल हो सका ।

आस्ट्रेलिया इस श्रृंखला में पहले ही 3 . 0 की अजेय बढत बना चुका है । दोनों टीमों में इस मैच के लिये एक बदलाव किया गया है । आस्ट्रेलियाई टीम में कोरोना संक्रमित ट्रेविस हेड की जगह उस्मान ख्वाजा ने ली जबकि इंग्लैंड टीम में चोटिल ओली रॉबिनसन की जगह स्टुअर्ट ब्रॉड आये हैं ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2022 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).