तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर मार्श 96 और स्मिथ 50 रन बनाकर खेल रहे थे । आस्ट्रेलिया ने छह विकेट 187 रन पर गंवा दिये थे ।
इससे पहले कप्तान पैट कमिंस ने टेस्ट क्रिकेट में दसवीं बार पारी के पांच विकेट लेकर आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 54 रन की बढत दिलाई । आस्ट्रेलिया के पहली पारी के 318 रन के जवाब में पाकिस्तान ने पहली पारी में 264 रन बनाये थे । पाकिस्तानी गेंदबाजों ने पहली पारी में 52 रन अतिरिक्त दिये थे । स्पिनर नाथन लियोन ने 73 रन देकर चार विकेट चटकाये ।
पाकिस्तान ने हालांकि पारी के ब्रेक के बाद वापसी करते हुए उस्मान ख्वाजा (0) और मार्नस लाबुशेन (पांच) के विकेट लिये । लंच के समय तक उसके पास 60 रन की बढत थी ।
पाकिस्तान के लिये दोनों विकेट तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने लिये और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने कैच लपका । इसके बाद मार्श और स्मिथ ने पारी को संभाला ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY