खेल की खबरें | ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर महिला एशेज टेस्ट जीता

इंग्लैंड ने 268 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 116 रन से की । टीम डेनी वाट की 54 रन की पारी के बावजूद 178 रन पर सिमट गई।

ऑफ स्पिनर एश्ले गार्डनर ने पारी में 66 रन देकर आठ विकेट चटकाए। उन्होंने मैच में 12 विकेट हासिल किए।

ऑस्ट्रेलिया को इस जीत से चार अंक मिले।

अब एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला होगी।

इंग्लैंड को अगर 2015 से पहली बार ट्रॉफी अपने पास रखी है तो एकदिवसीय और टी20 विश्व चैंपियन के खिलाफ सीमित ओवरों के छह में से पांच मुकाबले जीतने होंगे।

आस्ट्रेलिया ने एनाबेल सदरलैंड के नाबाद 137 रन की बदौलत पहली पारी में 473 रन बनाए थे।

टैमी ब्युमोंट (208) इसके बाद इंग्लैंड की ओर से दोहरा शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी जिससे टीम ने 463 रन का स्कोर खड़ा किया।

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 257 रन बनाकर इंग्लैंड को 268 रन का लक्ष्य दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)