देश की खबरें | अतुलचंद्र कुलकर्णी एनआईए के अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त

मुंबई,12मई भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी अतुलचंद्र कुलकर्णी को बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) का अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त किया गया ।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया।

आदेश में गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार को जल्द ही कुलकर्णी को अवमुक्त करने को कहा है।

आदेश में कहा गया है कि एनआईए के पुलिस महानिरीक्षक के पद को अस्थायी रूप से एडीजी के स्तर पर उन्नत किया गया है और कुलकर्णी को एक वर्ष के लिए या अगला आदेश आने तक नियुक्त किया गया है।

कुलकर्णी महाराष्ट्र काडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में वह पुणे में एडीजी (कारागार) के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वह महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते और राज्य आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के प्रमुख थे और मुंबई में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) भी रह चुके हैं।

मुंबई में नियुक्ति से पहले वह केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)