रायपुर, 27 सितंबर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कुछ स्थानीय कांग्रेस नेताओं और अन्य लोगों द्वारा एक पत्रकार पर कथित तौर पर हमला किए जाने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को इस घटना की निंदा की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कांकेर शहर में भूमकाल समाचार के संपादक कमल शुक्ला की कांकेर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर, स्थानीय कांग्रेस विधायक के प्रतिनिधि गफ्फार मेमन, पार्षद शादाब खान, स्थानीय लेखक गणेश तिवारी और अन्य लोगों ने कथित तौर पर पिटाई की थी।
यह भी पढ़े | Delhi: उत्तरी दिल्ली में सब-इंस्पेक्टर ने प्रेमिका को मारी गोली, पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया गया.
मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पत्रकारों से बात करते हुए बघेल ने कहा कि जो भी हुआ वह गलत है।
उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने (पीड़ित की) शिकायत की अर्जी पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पार्टी से उनकी संबद्धता के बावजूद, आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह जांच का विषय है कि क्या वे (आरोपी) पिस्तौल लेकर आए थे। यदि यह सच पाया गया, तो आगे इस मामले में भादंस की और धाराएं जोड़ी जाएंगी।’’
पुलिस ने बताया कि पीड़ित शुक्ला ने आरोप लगाया कि मेमन ने उस पर पिस्तौल तान दी थी और उसे गोली मारने की धमकी दी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY