Delhi: उत्तरी दिल्ली में सब-इंस्पेक्टर ने प्रेमिका को मारी गोली, पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया गया
खबरों के अनुसार इंस्पेक्टर कही जा रहा था. उसके गाड़ी में उसकी प्रेमिका भी बैठी थी. दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. इस बीच इंस्पेक्टर गुस्से में अपना आपा खो बैठा. जिसके बाद गुस्से में आकर उसे अपनी खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी.
नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली (North Delhi) के अलीपुर इलाके में दिल्ली पुलिस में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर ने अपनी कार में अपनी प्रेमिका (Girlfriend) को गोली मार दी हैं. यह घटना दिल्ली के अलीपुर इलाके (Alipur Area) की बताई जा रही हैं. घटना के बाद पीड़िता को खून से लथ-पथ अवस्था में अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है. फिलहाल वह जिंदा है या उसकी मौत हो चुकी हैं. इसके बारे में खबर नहीं हैं.
खबरों के अनुसार सब- इंस्पेक्टर (Sub-Inspector) कही जा रहा था. उसके गाड़ी में उसकी प्रेमिका भी बैठी थी. दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. इस बीच इंस्पेक्टर गुस्से में अपना आपा खो बैठा. जिसके बाद गुस्से में आकर उसे अपनी खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी. यह भी पढ़े: राजस्थान में परिवार के चार सदस्य घर में मृत पाए गए, पुलिस ने जताया आत्महत्या का शक
दिल्ली में सब-इंस्पेक्टर ने प्रेमिका को मारी गोली
A sub-inspector of Delhi Police allegedly shoots at his girlfriend in his car following an altercation in Alipur area of North Delhi, victim rushed to hospital: Delhi Police
— ANI (@ANI) September 27, 2020
घटना रविवार शाम के बताई जा रही हैं. वहीं घटना के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई हैं कि दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ. जिसको लेकर सब इंस्पेक्टर ने महिला को गोली दी .
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2020 09:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

