Assam Bus-Truck Accident: बस-ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की मौत, 30 अन्य घायल
असम के गोलाघाट जिले में बुधवार को कोयला ले जारहे एक ट्रक और बस की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, वहीं 30 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
गोलाघाट (असम), 3 जनवरी : असम के गोलाघाट जिले में बुधवार को कोयला ले जारहे एक ट्रक और बस की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, वहीं 30 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें : भाजपा ने ईडी के सामने पेश नहीं होने पर दिल्ली सीएम से पूछा, ‘किस बात का डर है’
गोलाघाट के पुलिस अधीक्षक राजन सिंह ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि दुर्घटना आज सुबह डेरगांव के पास बलिजान में हुई. 45 लोगों को ले जारही बस ट्रक से टकरा गई. यह बस अपर असम की ओर जा रही थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2024 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

