जरुरी जानकारी | कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका में एशियाई बाजार मिश्रित

निवेशकों की निगाहें चीन में अगले सप्ताह जारी होने जा रहे आर्थिक आंकड़ों के ऊपर भी लगी रहीं।

कारोबार के दौरान जापान और चीन के शेयर बाजार तेजी में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया में गिरावट में रहे।

यह भी पढ़े | Ranveer Singh’s car meets with minor accident: रणवीर सिंह की कार को बाइक ने मारी टक्कर, घटना का वीडियो आया सामने.

अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में गिरावट का रुख जारी रहा और एसएंडपी 500 लगातार तीसरे सप्ताह नुकसान में रहा।

जापान का निक्की कारोबार के दौरान 0.1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,523.37 अंक पर चल रहा था। हांगकांग का हैंगसेंग 0.9 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,363.70 अंक पर था। चीन का शंघाई कंपोजिट 3,332.05 अंक पर लगभग अपरिवर्तित था।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attack on Modi Government: राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर किया हमला, कही ये बात.

हालांकि ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी / एएसएक्स 200 में 0.2 प्रतिशत की गिरावट रही और 6,196.10 अंक पर रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी 0.6 प्रतिशत गिरकर 2,346.88 अंक पर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)