एजेंसी न्यूज

Asian Champions Trophy 2023: भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन का बयान, कहा-परफेक्ट फिनिशिंग’ से ज्यादा दूर नहीं हैं

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने स्वीकार किया कि जापान के खिलाफ एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच में पेनल्टी कॉर्नर तब्दीली दर खराब रही लेकिन कहा कि उनकी टीम परफेक्ट फिनिशिंग से ज्यादा दूर नहीं है.

Asian Champions Trophy 2023: भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन का बयान, कहा-परफेक्ट फिनिशिंग’ से ज्यादा दूर नहीं हैं
क्रेग फुल्टोन (Photo Credit: ANI)

चेन्नई, पांच अगस्त: भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने स्वीकार किया कि जापान के खिलाफ एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच में पेनल्टी कॉर्नर तब्दीली दर खराब रही लेकिन कहा कि उनकी टीम परफेक्ट फिनिशिंग से ज्यादा दूर नहीं है. भारतीय टीम एशियाई खेल चैम्पियन जापान के खिलाफ 15 पेनल्टी कॉर्नर में से एक पर ही गोल कर सकी और मैच 1 . 1 से ड्रॉ रहा. यह भी पढ़ें: Asian Champions Trophy 2023: दूसरे मैच में भारतीय टीम ने गंवाये कई मौके, जापान ने ड्रॉ पर रोका

पहले मैच में भारत ने चीन को 7 . 2 से हराया था और छह गोल पेनल्टी कॉर्नर पर हुए थे.

फुल्टोन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘अगर मौके नहीं भुना पा रहे हैं तो यह हर कोच की चिंता का सबब है. आप हमेशा जानने की कोशिश करते हैं कि ऐसा क्यो हुआ. इसके लिये सही संयोजन उतारते हैं.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ऐसा नहीं है कि हम अपनी रणनीति पर अमल नहीं कर रहे हैं. हम जैसा खेलना चाहते हैं, वैसे ही खेल रहे हैं. हमने इस मैच में भी दो तीन अच्छे जवाबी हमले किये. हम परफेक्ट फिनिशिंग से ज्यादा दूर नहीं हैं.’’

उन्होंने बेहतरीन डिफेंस के लिये जापान की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ जापान ने अच्छा रक्षण और आक्रमण किया. हाफ टाइम पर हमने चिंतन मनन किया और दूसरे हाफ में मैच में लौटे. उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर बखूबी बचाये. हम कॉर्नर गोल में नहीं बदल सके लेकिन इस पर काम करके अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करेंगे.’’

जापान के खिलाफ भारतीयों ने बस पेनल्टी कॉर्नर पर फोकस किया, फील्ड गोल करने पर नहीं.

फुल्टोन ने इस पर कहा ,‘‘ यह परिस्थितिजन्य होता है. हम चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ी आक्रमण करें. वे मैदान पर फैसले लेते हैं और हम उनका समर्थन करते हैं. इतने सारे कॉर्नर बनाना भी अच्छी बात है.’’

वहीं कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि उनकी टीम पर कोई दबाव नहीं है. उन्होंने कहा ,‘‘हम कोशिश करते रहते हैं कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें. जापान का डिफेंस अच्छा था.  हम निर्देशों का पालन कर रहे थे और हमें पता है कि मलेशिया के खिलाफ अगले मैच में क्या करना है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2023 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).