खेल की खबरें | दिल्ली कैपिटल्स के अश्विन, अक्षर और वोक्स मुंबई पहुंचे

मुंबई, 29 मार्च सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, आल राउंडर अक्षर पटेल और तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स सहित दिल्ली कैपिटल्स टीम के कुछ सदस्य इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी चरण के लिये यहां टीम के होटल में इकट्ठे हुए।

इस ग्रुप में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर भी शामिल हैं।

अश्विन और अक्षर ने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया था।

नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर कंधे की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के पूरे सत्र में नहीं खेल पायेंगे। यह चोट उन्हें हाल में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर की श्रृंखला के दौरान लगी थी।

खिलाड़ियों को एक हफ्ते के लिये पृथकवास में रहना होगा। फ्रेंचाइजी ने टीम के होटल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों की फोटो जारी की।

दिल्ली कैपिटल्स लीग के 2021 सत्र के पहले मैच में 10 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। आईपीएल का 14वां चरण नौ अप्रैल से शुरू हो रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले सत्र के फाइनल में मुंबई इंडियंस से हारकर उप विजेता रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)