देश की खबरें | मेघालय में कोविड-19 को नियंत्रित करने में आशा कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई : स्वास्थ्य मंत्रालय

नयी दिल्ली, चार जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि मेघालय में समय पर कोविड-19 मरीजों की जांच और इलाज करने एवं महामारी पर काबू पाने में राज्य की 6,700 आशा कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई।

मंत्रालय ने कहा कि महमारी से अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे कार्यकर्ता पूर्वोत्तर के इस राज्य में महामारी को रोकने में अहम माध्यम साबित हुए।

यह भी पढ़े | कानपुर एनकाउंटर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा, यूपी पुलिस रात के वक्त क्यों गई थी अपराधी के गढ़ में ?.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ सभी चरणों में करीब 6,700 आशा कार्यकर्ताओं को गांव में कोविड-19 के प्रति जागरूकता फैलाने के अभियान, निषिद्ध क्षेत्रों में मरीजों का पता लगाने की टीम का हिस्सा बनाया गया।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ राज्य में कोरोना वायरस की महामारी से लड़ाई ने दिखा दिया कि समुदाय में आशा कार्यकर्ताओं की कितनी मजबूत पकड़ है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के चंडीगढ़ में 5 नए मामले पाए गए: 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बयान में कहा गया कि आशा कार्यकर्ताओं की टीमों ने समुदाय में कोविड-19 से बचाव के तरीके जैसे हाथ धोना, मास्क पहनना, सामाजिक दूरी आदि के प्रति जागरूक किया।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ संक्रमितों का पता लगाने के साथ-साथ उन्होंने समय पर जांच और इलाज की सुविधा भी मुहैया कराई।’’

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार तक राज्य में कोविड-19 मरीजों की संख्या 62 थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)