देश की खबरें | अरविंद केजरीवाल ने सीलमपुर और शास्त्रीपार्क के फ्लाईओवर आम लोगों के लिए खोले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को उत्तर-पूर्व दिल्ली में बहुप्रतीक्षित सीलमपुर और शास्त्री पार्क फ्लाईओवरों को आम जनता के लिए खोल दिया और कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार हर परियोजना में पैसे बचाकर लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित कर रही है।

उन्होंने कहा कि अब अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) और उत्तर प्रदेश सीमा के बीच की दूरी दस मिनट में तय की जा सकती है।

यह भी पढ़े | kerala: केरल सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना पीड़ित के शव को अंतिम संस्कार से पहले देख सकेंगे परिजन.

केजरीवाल ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने मंजूर किये गये 303 करोड़ रूपये के विपरीत महज 250 करोड़ रूपये में ही दो फ्लाईओवर बनवाकर इस परियोजना पर 53 करोड़ रूपये बचा लिये।

उन्होंने दावा किया कि जब देश के किसी भी हिस्से में अस्पताल बनाया जाता है तो प्रति बिस्तर 1.5 करोड़ रूपये का खर्च आता है लेकिन आप सरकार हर परियोजना पर पैसे बचा ले रही है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: नीतीश कुमार का RJD पर बड़ा हमला, कहा- बिहार में लालटेन का युग खत्म हुआ.

उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली में, हमने महज 30 लाख रूपये प्रति बेड के व्यय से सभी सुविधाओं से लैस एक वातानुकूलित अस्पताल बनवाया...जब से आप सत्ता में आयी है तब से हम हर परियोजना में पैसे बचा रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ इसी बचे हुए पैसे से हमने दवाइयां, पानी और बिजली मुफ्त कर दी तथा हम अच्छे विद्यालय भी बनवा रहे हैं। हम परियोजनाओं में पैसे बचाकर दिल्ली के लोगों को सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि नये फ्लाईओवरों से इलाके में रहने वालों को फायदा होगा। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ किसी भी पिछली सरकार या पूर्व मुख्यमंत्री ने पूर्वी दिल्ली के लोगों के मुद्दों पर ध्यान दिया और उनके साथ ‘‘सौतेला बर्ताव ’’ किया गया।’’

इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सरकार फ्लाईओवरों के नीचे बच्चों के लिए पार्क बनवाएगी।

एक बयान के अनुसार सरकार ने कहा कि शास्त्री पार्क फ्लाईओवर में छह लेन हैं और इस नये फ्लाईओवर के निर्माण से करीब डेढ़ लाख वाहनों को राहत मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)