जयपुर, 18 अगस्त राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात को एक बुजुर्ग संत की एक युवक ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी युवक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाधिकारी हनुमाना राम ने बृहस्पतिवार को बताया कि भाखडवाली गांव में संत चेतन दास (65) की मंगलवार रात को उनकी कुटिया में अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी।
उन्होंने बताया कि संत के परिजनों की ओर से बुधवार को इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। यह भी बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी।
उन्होंने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद संत चेतन दास का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी जसवीर सिंह (31) को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने संत की तलवार से हमला कर हत्या कर दी थी।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने लूट के मकसद ये हत्या की थी या किसी अन्य कारण से, इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY