Columbia Helicopter Crash: कोलंबिया में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, नौ सैनिकों की मौत
कोलंबियाई सेना ने एक बयान में कहा कि यह हेलीकॉप्टर सांता रोसा डेल सुर की नगरपालिका में सैनिकों के लिए सामान लेकर जा रहा था. इस इलाके में हाल में नेशनल लिबरेशन आर्मी गुरिल्ला समूह और ‘गल्फ क्लैन’ के नाम से पहचाने जाने वाले मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के बीच झड़पें हुई थीं.

सेना ने हेलीकॉप्टर हादसे को एक दुर्घटना बताया है. कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे सेना के हलीकॉप्टर में सवार नौ यात्रियों की मौत पर अफसोस है. यह भी पढ़ें : अमेरिका में वारंट लेकर पहुंचे पुलिस अधिकारियों पर गोलीबारी में चार की मौत, चार अन्य घायल
यह सैनिकों को सामान की आपूर्ति कर रहा था जो कि गल्फ क्लैन के खिलाफ अभियान चला रहे हैं.’’ सेना ने बताया कि हेलीकॉप्टर स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब एक बजकर 50 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2024 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).