विदेश की खबरें | अमेरिका में वारंट लेकर पहुंचे पुलिस अधिकारियों पर गोलीबारी में चार की मौत, चार अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि ये सभी पुलिस अधिकारी आग्नेयास्त्र रखने के आरोप में वांछित एक अपराधी के लिए वारंट तामील कराने गए थे।
पुलिस ने बताया कि ये सभी पुलिस अधिकारी आग्नेयास्त्र रखने के आरोप में वांछित एक अपराधी के लिए वारंट तामील कराने गए थे।
चार्लोट-मेकलेनबर्ग पुलिस के प्रमुख जॉनी जेनिंग्स ने बताया कि अमेरिका की मार्शल टास्क फोर्स के अधिकारी जब वारंट लेकर संदिग्ध के घर पहुंचे तो उन पर गोलीबारी की गयी जिसमें चार पुलिस अधिकारी घायल हो गए। जब अन्य पुलिस अधिकारी उन्हें बचाने के लिए पहुंचे तो दूसरे संदिग्ध हमलावर ने उन पर गोलियां चला दीं जिसमें चार पुलिस अधिकारियों की मौत हो गयी।
पुलिस ने एक हमलावर को भी मार गिराया।
जेनिंग्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''आज हमने कुछ नायकों को खो दिया।''
जेनिंग्स ने बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद घर में एक महिला और 17 वर्षीय एक व्यक्ति पाया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2024 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

