खेल की खबरें | अर्जेंटीनी फुटबॉल प्रेमियों को मेस्सी के स्वदेश लौटने की उम्मीद

मेस्सी ब्यूनस आयर्स से 300 किलोमीटर उत्तर में स्थित रोसेरियो में जन्मे थे और वहां के निवासियों को उम्मीद है कि यह दिग्गज फुटबॉलर अपनी स्थानीय टीम न्यूवेल ओल्ड ब्वायज की तरफ से खेलने के लिये जरूर लौटेगा।

न्यूवेल्स के सैकड़ों प्रशंसकों ने गुरुवार को इसको लेकर एक जुलूस भी निकाला। इनमें से अधिकतर ने न्यूवेल्स की जर्सी पहन रखी थी और उनके हाथ में क्लब का ध्वज था।

यह भी पढ़े | Rohit Sharma Wishes Virat Kohli: रोहित शर्मा ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को नई इनिंग के लिए दी बधाई.

एक कार के शीशे पर लगे पोस्टर पर मेस्सी को संबोधित करते हुए लिखा गया था, ‘‘सभी अर्जेंटीनी आपको मुस्कराते हुए देखना चाहते हैं। ’’

न्यूवेल्स के प्रशंसक जानते हैं कि वे इस 33 वर्षीय सुपरस्टार को यूरोपीय क्लब मैनचेस्टर यूनाईटेड, पेरिस सेंट जर्मेन या इंटर मिलान जैसी करोड़ों डालर की पेशकश नहीं कर सकते हैं। माना जा रहा है कि मेस्सी बार्सिलोना छोड़ने के बाद इनमें से किसी एक क्लब से जुड़ सकते हैं।

यह भी पढ़े | ENG (W) vs WI (W) 2020: इंग्लैंड दौरे के लिए वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम घोषित.

लेकिन ये प्रशंसक चाहते हैं कि विश्व फुटबॉल के शीर्ष खिलाड़ियों में एक यह खिलाड़ी इस बार अपने दिल से फैसला करे और अर्जेंटीना में पेशेवर फुटबॉल खेले जैसा कभी नहीं हुआ क्योंकि मेस्सी जब 13 साल के थे तभी वह यूरोप चले गये थे।

एक प्रशंसक राबर्टो मेन्सी ने कहा, ‘‘अन्य क्लबों से हमारी प्रतिस्पर्धा नहीं है, हम चाहते हैं कि मेस्सी उस जगह से जुड़ें जहां उन्होंने फुटबॉल का ककहरा सीखा। ’’

मेस्सी ने भले ही अपनी आधी से अधिक जिंदगी कैटालोनिया में बितायी है लेकिन वह हर साल क्रिसमस पर रोसेरियो आते हैं और पूर्व में सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं वह न्यूवेल्स की तरफ से खेलना पसंद करेंगे। यही वजह है कि स्थानीय प्रशंसक चाहते हैं कि वह अब यहां के क्लब से जुड़ें।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)