नयी दिल्ली, 10 जुलाई सरकार ने शुक्रवार को कहा कि मानसून की अच्छी बरसात होने के कारण खरीफ बुवाई के मौसम में दलहन खेती का रकबा करीब दोगुना होकर 64.25 लाख हेक्टेयर हो गया है।
एक सरकारी बयान में कहा गया है कि गर्मी में बोई जाने वाली धान फसल का रकबा पिछले वर्ष के इसी अवधि के 95.73 लाख हेक्टेयर की तुलना में अभी तक बढ़कर लगभग 120.77 लाख हेक्टेयर हो गया है।
यह भी पढ़े | रामविलास पासवान का बड़ा बयान-कहा चिराग जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ.
बयान में कहा गया है, ‘‘पिछले साल की इसी अवधि में 24.49 लाख हेक्टेयर में दलहन खेती की तुलना में इस बार लगभग 64.25 लाख हेक्टेयर में दलहन की खेती की जा रही है।’’
मोटे अनाजों के लिए बुवाई का रकबा, 93.24 लाख हेक्टेयर हो गया है जो पहले 71.96 लाख हेक्टेयर था।
यह भी पढ़े | बीजेपी को पूरा भरोसा, पश्चिम बंगाल में 2021 में बनकर रहेगी सरकार.
वहीं तिलहन फसलों के बुवाई का रकबा इस बार 139.37 लाख हेक्टेयर है जो पिछले साल इसी अवधि में 75.27 लाख हेक्टेयर था।
कपास की बुवाई का रकबा एक साल पहले की 77.71 लाख हेक्टेयर था जो इस बार बढ़कर 104.82 लाख हेक्टेयर हो गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY