एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | ऐपल के सीईओ ने टेस्ला को खरीदने में नहीं दिखाई थी कोई दिलचस्पी: मस्क

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मस्क ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने ऐपल के सीईओ टिम कुक से संपर्क किया था, ताकि उनकी कंपनी द्वारा टेस्ला के अधिग्रहण की संभावनाएं (मौजूदा बाजार मूल्य के दसवें हिस्से के बराबर कीमत पर) तलाशी जा सकें।

जरुरी जानकारी | ऐपल के सीईओ ने टेस्ला को खरीदने में नहीं दिखाई थी कोई दिलचस्पी: मस्क

मस्क ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने ऐपल के सीईओ टिम कुक से संपर्क किया था, ताकि उनकी कंपनी द्वारा टेस्ला के अधिग्रहण की संभावनाएं (मौजूदा बाजार मूल्य के दसवें हिस्से के बराबर कीमत पर) तलाशी जा सकें।

मस्क ने कहा, ‘‘उन्होंने बैठक में आने से इनकार कर दिया।’’

टेस्ला का बाजार मूल्य मंगलवार को शेयर भाव के मुताबिक 616 अरब डॉलर है। इसका दसवां हिस्सा 61.6 अरब अमरीकी डॉलर है।

मस्क ने कहा कि उन्होंने मॉडल तीन कार्यक्रम के सबसे बुरे दिनों में कुक के साथ बैठक करने की कोशिश की। मॉडल तीन कार्यक्रम के तहत टेस्ला ने आम ग्राहकों के लिए पहली इलेक्ट्रिक कार का विकास किया।

टेस्ला हाल में 2018 तक वाहन उत्पादन को मुनाफे में लाने के लिए संघर्ष कर रही थी। तभी उसकी किस्मत बदल गई। इसके बाद से कंपनी लगातार मुनाफे में है। इस साल उसके शेयर 665 प्रतिशत बढ़ चुके हैं, और यह दुनिया की सबसे कीमती ऑटो विनिर्माता बन गई है।

मस्क का ट्वीट इस खबर के बाद आया कि ऐपल अपनी इलेक्ट्रिक कार बनाने पर काम कर रही है। इस ट्वीट पर ऐपल ने टिप्पणी से इनकार किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2020 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).